{"_id":"684c8c64770144d7e60d30c3","slug":"sp-workers-enraged-by-comments-on-former-cm-mulayam-singh-protest-in-collectorate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141728-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूर्व सीएम मुलायम सिंह पर टिप्पणी से भड़के सपाई, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूर्व सीएम मुलायम सिंह पर टिप्पणी से भड़के सपाई, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी धनौरा के चिकित्साधीक्षक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर सपाइयों में आक्रोश है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डॉक्टर की सेवा समाप्त करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
सपा के जिला अध्यक्ष मस्तराम यादव और पूर्व एमएलसी परवेज अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव इंदरपुर की रहने वाली मीना अपने बेटे अंकित के साथ मंडी धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने गई थीं। स्वास्थ्य केंद्र में पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर कुणाल पाराशर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने अंकित सैनी के साथ मारपीट की और गाली गलौज की। अस्पताल में हंगामा हुआ तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी हंगामा होता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कुणाल पाराशर ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के आधार पर मंडी धनौरा नगर अध्यक्ष डॉ. अनीस मलिक और जिला सचिव निर्देश सैनी ने डॉक्टर से जानकारी हासिल की तो वह भड़क गए। इस दौरान सपाइयों ने डॉ. कुणाल पाराशर की सेवा समाप्ति करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान सर्वेश, नवनीत गोला, सुखबीर सिंह यादव, महबूब अली उर्फ भूरे, मुख्तार नकवी, महेश यादव, साजिद अली, नूर सबा, लता सागर, मुमताज खान आदि मौजूद रहे।