फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP will inform Akhilesh due to cancellation of nomination papers

नामांकन पत्र निरस्त होने के वजह से अखिलेश को अवगत कराएंगे सपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP will inform Akhilesh due to cancellation of nomination papers
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा की प्रत्याशी और पूर्व मंत्री महबूब अली की पत्नी का नामांकन निरस्त किए जाने के मामले को सपाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उठाएंगे। इस मामले में पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की थी, जो भेज दी गई है। माना जा रहा है जिले के कद्दावर नेता मौलाना जावेद आब्दी, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और एमएलसी परवेज अली से अलग अलग जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के पद के लिए सकीना बेगम का पर्चा निरस्त होने से सपा खेमे में निराशा है। सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को पर्चा निरस्त करने के मामले से अवगत करा दिया गया है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, उसे पार्टी नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी लोगों में शुमार मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि पार्टी की चूक कैसे हुई है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है। सरकार और प्रशासन के दमन से सपाई झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

जनादेश को दबाने की कोशिश है पर्चा खारिज:रालोद
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल ने सपा प्रत्याशी सकीना बेगम के नामांकन पत्र निरस्त करने पर आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन पर सरकार ने दबाव बनाया है। सबसे अधिक सदस्य होने के बावजूद प्रशासनिक अफसरों ने दबाव में फैसला लिया है। इससे प्रतीत हो रहा है भाजपा 2022 के चुनाव के परिणाम की आशंका से भयभीत हो गई है। हालांकि जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। विधानसभा चुनाव 2022 में जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed