{"_id":"658740cbee9b2fb573058c89","slug":"sp-warns-both-inspectors-to-send-them-to-jail-on-womans-allegation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-10930-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला के आरोप पर एसपी ने दी दोनों इंस्पेक्टर को जेल भिजवाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला के आरोप पर एसपी ने दी दोनों इंस्पेक्टर को जेल भिजवाने की चेतावनी
विज्ञापन
गजरौला। थाने में शनिवार को समाधान दिवस लगाया गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह दोपहर दो बजे अचानक समाधान दिवस में पहुंच गए। वह फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच जलाल नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद नाजिर की पत्नी जरीना थाने पहुंची। उसने एसपी से शिकायत करते हुए पुलिस पर मोटी रकम लेने का आरोप लगा दिया। इस पर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए उनको जेल भिजवाने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर क्राइम ने महिला के आरोपों को सिरे से नकारते हुए उससे जानकारी ली। जिस पता चला कि महिला से रुपये एक अधिवक्ता ने लिए हैं। थाना प्रभारी ने एसपी के सामने वीडियो कॉल कर वकील से बात की। उसने महिला से रुपये लेने की बात कबूल की। जिस पर एसपी का गुस्सा शांत हुआ। इसी प्रकरण में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। उधर कुछ देर बाद डीएम भी थाने में पहुंच गए। दोनों अफसरों ने थाने का भ्रमण किया। संवाद
प्लॉट के नाम पर दिल्ली निवासी के 3.82 लाख रुपये हड़पे, दो पर केस दर्ज
गजरौला। दिल्ली निवासी निजामुद्दीन ने गजरौला के व्यक्ति पर प्लॉट के नाम पर 3.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पूर्वी दिल्ली के सुशील गार्डन निवासी निजामुद्दीन ने जलाल नगर मोहल्ले में सात अप्रैल-22 को साजिद से तीन लाख 82 हजार रुपये में 160 गज प्लाॅट खरीदा। जिसकी रजिस्ट्री जलाल नगर मोहल्ले के गंगाराम के नाम कराई। जिस पर पांच फीट की दीवार का निर्माण करा कर उस पर गेट लगाकर ताला लगा दिया। वह जब प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचे तो वहां पर जरीना पत्नी मोहम्मद नाजिर ने प्लॉट को अपना बताया। उसने निजामुद्दीन का ताला तोड़ कर अपना ताला लगा दिया। जिस पर जरीना व निजामुद्दीन के बीच विवाद हो गया। इस प्लॉट को साजिद व गंगाराम ने पहले जरीना को बेच दिया। उसके बाद निजामुद्दीन के साथ धोखाधड़ी कर तीन लाख 82 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने साजिद व गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद