{"_id":"6a11f4711338be6be3018370","slug":"sp-staged-a-sit-in-at-the-collectorate-accusing-the-government-of-anti-people-policies-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164352-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सपा का कलक्ट्रेट में धरना, सरकार पर लगाए जनविरोधी नीतियों के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सपा का कलक्ट्रेट में धरना, सरकार पर लगाए जनविरोधी नीतियों के आरोप
Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, लगातार हो रहे पेपर लीक, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं जनता के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
धरना-प्रदर्शन में विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के साथ सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर पुष्करनाथ को सौंपा गया, जिसमें प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य पाने में असमर्थ हैं और छात्र लगातार पेपर लीक से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह चरमराई हुई हैं, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह, सपा जिला अध्यक्ष मस्तराम यादव, चंद्रपाल सैनी, भूपेन्द्र चौधरी, विजयपाल सैनी, जितांबर यादव, कैसर परवेज़, बबलू गुर्जर, वसीम मलिक, नूरसबा, गोलू त्यागी, जोगेंद्र राणा सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।