फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sp leader told

सबका नहीं चहेतों का विकास, चुनाव में भाजपा को मिलेगा सबक: निर्मल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
sp leader told
अमरोहा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने कहा कि भाजपा सरकार की असलियत सामने आ गई है। कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सबका विकास की जगह चहेतों का विकास करा रही है। जनता समझ चुकी है। उसकी चाल में आने वाली नहीं है। विधानसभा चुनाव 2022 में सबक सिखाएगी। वह रविवार को लोहिया नगर स्थित मंडी समिति रोड के कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार केवल बयानबाजी कर रही हैं। राजनीतिक हितों को साधने के लिए झूठा प्रचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। महिला और युवतियों के साथ अपराध बढ़ गया है। सरकार अंकुश लगाने में नाकाम है। कानून व्यवस्था को संभालने के बजाए राजनीतिक विरोधियों से निपट रहे हैं। महंगाई से जनता परेशान है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं है। इस दौरान डॉ. अफसर परवेज, आरिफ अख्तर, महमूद अली, संतराम यादव, नवनीत गोला, नूर सबा, गुल अफ्शा मलिक, लता सागर, प्रतिभा सागर, मुमताज खान, अमरजीत सैनी, शेर सिंह बौद्ध, विपिन कौशिक, सुहैल अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed