{"_id":"68a631d423c8130f2c036aaa","slug":"sp-gave-tips-to-students-to-protect-them-from-cyber-crimes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-146048-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाने के दिए टिप्स
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने नगर के एमएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी लालच में नहीं आना है और अपनी निजी जानकारी अंजान शख्स के साथ शेयर नहीं करनी है। वह साइबर सुरक्षा व यातायात जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। एसपी ने बुधवार की दोपहर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ अब अपराध करने के तरीके भी बदल गए हैं। डिजिटल युग में अपराधी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऑनलाइन गेमिंग, ओटीपी, फ्रॉड, बैंकिंग व क्रेेडिट कार्ड धोखाधड़ी, रिमोट एक्सेस, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि के जरिये साइबर ठग पैसा कमा रहे हैं।
एसपी ने विद्यार्थियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। इस मौके पर प्रबंधक बबीता सिंह, प्रधानाचार्य अंजलि सिंह, विख्यात, प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एसपी ने विद्यार्थियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। इस मौके पर प्रबंधक बबीता सिंह, प्रधानाचार्य अंजलि सिंह, विख्यात, प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन