फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP-BSP cheated Muslims by taking their votes: Rajbhar

सपा-बसपा ने मुस्लिमों को वोट लेकर ठगा : राजभर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP cheated Muslims by taking their votes: Rajbhar
अमरोहा/ कैलसा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा व बसपा ने मुस्लिमों का वोट लेकर उनको ठगा है।
विज्ञापन

उनको केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। आज तक किसी भी मुस्लिम को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और विधानसभा चुनाव 2027 भाजपा के साथ सहयोगी के रूप में लड़ेगी।
विज्ञापन

रविवार को कैलसा रोड स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा का प्रयास है कि सभी को समान शिक्षा का अधिकार लागू कराया जाए। एक गरीब का बच्चा क से कबूतर नहीं बल्कि क से कम्प्यूटर भी पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब के बच्चे को अमीर बच्चों की तरह शिक्षा में सभी समान अधिकार प्राप्त हो। शिक्षा में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। इनके वोट के दम पर केवल चार व सात प्रतिशत जनसंख्या वाले मुख्यमंत्री बने हैं जबकि 20 प्रतिशत जनसंख्या का कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना सके हैं। अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
उन्होंने पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी की जमकर प्रशंसा की। कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग में एक योजना लागू की है। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25-25 लोगों का चयन करते हुए उनके निशुल्क आवास, राशन, शौचालय, स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी।
इन्हें गरीबी की रेखा से ऊपर उठाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही इन्हे 1.5 लाख रुपये का बिना ब्याज का ऋण दिलाकर इनके आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाया जाएगा।
कहा कि आगामी पंचायत चुनाव सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी और ग्राम पंचायतों में विकास की ऐसी इबारत लिखेगी, जिसकी मिसाल दी जाती रहेगी। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 भाजपा के साथ सहयोगी पार्टी के रूप में लड़ेगी। कहा कि सुभासपा का लक्ष्य है कि प्रत्येक गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग को उनके अधिकार मिलें।

उन्होंने कहा कि सुभासपा के लिए उसके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है। अधिकारी जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि अगर पंचायत राज विभाग में कोई शिकायत है तो उनके निजी मोबाइल पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed