फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   somewhere there was shortage of medicines

Amroha News: कहीं मरीजों का इंतजार तो कहीं रहा दवाइयों का टोटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
somewhere there was shortage of medicines
अमरोहा। प्रत्येक रविवार को जिले के सभी पीएचसी केंद्रों पर लगने वाले जन आरोग्य मेले में कहीं चिकित्सक मरीजों को इंतजार करते रहे, तो कहीं पर खांसी के सिरप और अन्य जरूरी दवाइयां ही उपलब्ध नहीं थी। अमरोहा में स्थित चार पीएचसी में से मात्र एक ही एक केंद्र पर मरीजों की भीड़ नजर आई। जिले में अन्य केंद्रों पर भी लगभग ऐसी ही स्थिति रही। गजरौला में खांसी के मरीजों के लिए सिरप उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन

दोपहर में सूने रहे पीएससी केंद्र
रविवार को पीएचसी अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा स्थित पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य स्टाफ भी मौजूद मिला। यहां प्रत्येक आरोग्य मेले में 70 से 80 के बीच ओपीडी रहती है। रविवार को ओपीडी में मात्र 50 मरीज आए। इनमें अधिकांश मरीज खुजली और बुखार के रहे। कटकुई पीएचसी पर चिकित्सक स्टाप मौजूद मिला। यहां ओपीडी में 60 मरीज देखे गए। इनमें 22 डायरिया, 25 एलर्जी और बाकी अन्य के रहे। कुुरैैैशी पीएचसी पर कुल ओपीडी में 40 मरीज देखे गए। इनमें 17 डायरिया के मरीज रहे जबकि अन्य 14 रहे। कुल मिलाकर अधिकांश पीएचसी पर चिकित्सक स्टाफ तो मौजूद मिला मगर मरीज नदारद रहे। दोपहर में पीएचसी केंद्र सूने रहे।
विज्ञापन

हसनपुर पीएचसी में देखे गए सबसे अधिक 137 मरीज
हसनपुर के अर्बन पीएचसी में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 137 मरीज देखे गए। इनमें सर्वाधिक बुखार के मरीज पहुंचे। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण हुआ। सर्वाधिक मरीज बुखार, खुजली, जुकाम व खांसी के रहे। टाइफाइड, मलेरिया, पीलिया, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अक्षय नागर ने बताया कि मेले विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 30 मरीज पहुंचे उपचार कराने
मंडी धनौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुचेला कलां पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 30 रोगी आए। इनमें अधिकांश रोगी खुजली व खांसी, जुकाम आदि के रहे। दोपहर करीब 12:45 बजे तक सात ग्रामीणों ने ओपीडी में दवा ली। डॉ. सुदीप गुप्ता ने बताया डायरिया के दो बच्चे भी आए थे। जिनको बुखार की शिकायत थी। अस्पताल में बुखार व डायरिया की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।

कफ सिरप नहीं मिला
गजरौला के महेशरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की दोपहर एक बजे तक पीएचसी में 38 मरीज आए। जिनमें 16 बुखार और 18 बच्चों को खांसी की शिकायत थी। मगर पीएचसी पर कफ सिरप नहीं है। जिससे खांसी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पीएचसी प्रभारी डॉ. निसार अहमद का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अन्य सब कुछ दवाई हैं। एंटी रैबीज इंजेक्शन भी आ गए हैं, लेकिन कफ सिरप नहीं है। जल्द कफ सिरप मिलने की उम्मीद है।

- जन आरोग्य मेले में कम मरीज आने की समीक्षा की जाएगी। पिछले महीने के डाटा के आधार पर जांच होगी। जहां-जहां दवाइयां कम है। इसकी भी जांच होगी और जो-जो दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। उनकी डिमांड भेजी जाएगी। -डा. राजकुमार, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article