फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Solve the problems of entrepreneurs soon: DM

उद्यमियों की समस्याएं जल्द निपटाएं : डीएम

Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of entrepreneurs soon: DM
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश किया। उन्होंने लापहरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मासिक उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने लंबित निवेश मित्र के प्रकरणों को संबंध विभाग जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मैसर्स जीआर सॉलवेंट एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमेटिड, को नियमित विद्युत सप्लाई, मैसर्स तेवा एपीआई, गजरौला की जल निकासी की समस्या संबंधित प्रकरण को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष एक लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने तथा आगामी 10 वर्षों में प्रदेश में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने का उद्देश्य है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक लक्ष्य 1800 के सापेक्ष कार्यालय से 2221 आवेदन संबंधित बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इसमें से 318 आवेदन बैंक द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। 262 ऋण वितरित किए जा चुके हैं। एक जनपद एक उत्पाद विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत ओडीओपी योजना के तहत घोषित उत्पादों की बिक्री के लिए हस्तशिल्पियों, बुनकरों और कारीगरों को बेहतर मार्केटिंग एवं उचित मूल्य दिलाने के मकसद से एक जनपद एक उत्पाद विपणन विकास सहायता योजना शुरू की गई है। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 500 का लक्ष्य जल्द पूर्ण करें। इस दौरान उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article