फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soldier's brother cheated with bike and Rs 5,000 on the pretext of job

Amroha News: नौकरी का झांसा देकर फौजी के भाई से बाइक व पांच हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Soldier's brother cheated with bike and Rs 5,000 on the pretext of job
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे के तहत चल रहे कार्य में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फौजी के भाई से ठगी कर ली गई। बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपये की ठगी करके आरोपी फरार हो गया। तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से शिकायत की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर के रहरा अड्डा पर वैद्यजी वाली गली में जगरूप सिंह गुर्जर का परिवार रहता है। जगरूप सिंह के चार बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा गजेंद्र सिंह उर्फ भोला आर्मी में है। जबकि तीसरे नंबर का बेटा गौतम इंटर पास करने के बाद नौकरी की तलाश में है। बताते हैं कि चार दिन पूर्व गौतम की जान पहचान एक युवक से हुई थी। उसने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को गौतम को मंगरौला में चल रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के पास बुलाया। पांच हजार रुपये व मोबाइल ले लिए और कुछ देर में वापस आने के लिए कहकर गौतम की बाइक भी लेकर चला गया लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed