फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soldier's car collided with school bus, son and daughter injured, wife's condition critical

छात्र-छात्राओं से भरी बस में घुसी कार, फौजी का परिवार घायल, पत्नी की हालत नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier's car collided with school bus, son and daughter injured, wife's condition critical
जोया(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर मोड़ते समय छात्र-छात्राओं से भरी बस में पीछे से आ रही कार टकरा गई। हादसे में फौजी का परिवार घायल हो गया। टक्कर लगते ही छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार गई। स्थानीय लोगों की भीड़ ने फौजी और उनकी पत्नी व बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में फौजी की पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद अलवर में कैटगरी थानाक्षेत्र के गांव वीरनबाद निवासी मनोज कुमार फौजी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जाट रेजीमेंट बरेली में हैं।
बुधवार दोपहर मनोज कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी, चार साल के बेटे हिमांशु और नौ माह की बेटी प्रिया के साथ बरेली से राजस्थान अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बुढ़नपुर के पास पहुंची। तभी विलसोनिया डिग्री कॉलेज पाकबड़ा की बस छात्र-छात्राओं को लेकर उनकी कार के आगे चल रही थी। जैसे ही चालक ने बस हाईवे से पतेई गांव के लिए जाने वाले मार्ग के लिए मोड़ी, तभी पीछे से आ रही फौजी की कार बस से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगोें ने कार में फंसे फौजी, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में फौजी मनोज और उनके दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वही मनोज कुमार ने पत्नी लक्ष्मी को आर्मी हॉस्पिटल मेरठ के लिए रेफर करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बस का चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राएं सकुशल हैं, जो दूसरे वाहनों से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed