फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soldier Recruitment Exam: Two magistrates duty at every center

सिपाही भर्ती परीक्षा : हर केंद्र पर दो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Soldier Recruitment Exam: Two magistrates duty at every center
अमरोहा। 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन कोई भी कोताही बरतने के मूड में नही हैं। पांच दिन आयोजित होने वाली परीक्षा जिले में नौ केंद्रों पर होगी। जिसमें दोनों पालियों में 42,720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, बुधवार को परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए रिहर्सल कराया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी में आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के रद्द होने के बाद शासन ने दोबारा परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था। 23 से शुरू होकर परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। प्रश्नपत्र भी सीसीटीवी कैमरों की नजर में ही खोले जाएंगे। प्रश्नपत्रों के लिए कलक्ट्रेट में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों के रखा गया है। उधर, डीएम राजेश कुमार त्यागी के निर्देशन में बुधवार को परीक्षा को लेकर रिहर्सल किया जाएगा। इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हर केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक सह व्यवस्थापक रहेगा
परीक्षा के लिए बनाए गए नौ केंद्रों पर एक केंद्र व्यवस्थापक व एक सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त 510 कक्ष निरीक्षकों पर परीक्षा की जिम्मेदारी होगी। जिसमें 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक आंतरिक व 50 फीसदी बाह्य कक्ष निरीक्षक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा तीन सचल दल भी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी में रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा



राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व जेएस हिंदू महाविद्यालय के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों पर कोई भी पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, इलेक्ट्राॅनिक पेन, मोबाइल, चाभी, ब्लू टूथ डिवाइस, कैमरा, इयरफोन, माइक्रो फोन, घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंड बेग, हैल्थ बैंड, सिगरेट, लाइटर, पैन ड्राइव, पेजर, कैलकुलेटर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, इरेजर व खुला अथवा पैक किया हुआ खाना भी ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा को लेकर हुई आवश्यक बैठक में दिए गए निर्देश

अमरोहा। परीक्षा के आयोजन को लेकर मंगलवार को डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट में अधीनस्थों की बैठक ली। कहा कि परीक्षा से पहले ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की तैयारियों को लेकर निरीक्षण जरूर कर लें। पालिका के ईओ को अभ्यर्थियों के अभिभावकों के बैठने, पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि परीक्षा को लेकर अगर कोई संशय हो, समय रहते दूर कर लें। बाद में किसी प्रकार की दलील बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव व सभी तहसीलों के एसडीएम व सीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article