{"_id":"6a8b5594a23c7d20960adeac","slug":"sog-engaged-in-solving-the-mystery-of-amayras-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171304-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमायरा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमायरा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसओजी
विज्ञापन
अमरोहा। ढकिया चमन गांव में बच्ची अमायरा की मौत के मामले में रविवार को भी एसओजी टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में गहन छानबीन की। टीम ने सुराग जुटाने के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया कि बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ।
अमायरा की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अमायरा के पिता मोहम्मद रजा निवासी ढकिया चमन ने कहा कि बेटी की मौत से परिवार सदमे में है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने तक पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।