फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   social status to share with social status

सामाजिक स्थिति के साथ साझा करने के लिए सामाजिक स्थिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
social status to share with social status
पारिवारिक, सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति के लिए भी समय निकालें महिलाएं
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। अग्रवालसभा की तरफ से अग्रसेन महाराज की जयंती समारोह में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को पारिवारिक व सामाजिक कार्यों के साथ ही कुछ समय राजनीति के लिए भी निकालना चाहिए। वृद्ध लोगों और सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
अग्रवाल भवन में रविवार की रात आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्र आगे दीप जलाकर व महाराजा अग्रसेन की आरती कर किया। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रबंधक अनुराग बंसल ने अग्रवाल भवन के लिए दान देने वाले दानदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया। विशिष्ट अतिथि ने महिलाओं के बीच पर्ची वितरण कर प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसके बाद महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शैलेष कुमार अग्रवाल, अशोक बंसल, श्याम बंसल, शशि सिंघल, ममता बंसल, बृजेश अग्रवाल, रोबिन बंसल, लोकेश सिंघल, सुनील गुप्ता, अरुण कुमार सिंघल, दिनेश कुमार अग्रवाल, नवीनगर्ग, नरेंद्र कुमार गोयल, कपिल गर्ग, हरिशंकर जिंदल, कमल बंसल, डॉ रविंद्र गुप्ता, शोभित गोयल, दिनेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संजय सिंघल ने की और संचालन रामनिवास अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

समारोह में सम्मानित किए गए वृद्ध
अग्रवाल सभा की तरफ से आयोजित समारोह में प्रमोद गर्ग, हरिशंकर जिंदल, श्रीओम बंसल, हरिओम बंसल, मुनीश कुमार गर्ग, गिरीश गोयल, दिनेश गुप्ता आदि को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल व चेयरमैन अनिल गर्ग, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed