फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   social distence

परिवार-समाज के प्रति दिखाएं जिम्मेदारी, वरना फैलेगी महामारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
social distence
परिवार-समाज के प्रति दिखाएं जिम्मेदारी, वरना फैलेगी महामारी
विज्ञापन

बाजार खुल गया है, ऐसे में गांव से लेकर शहर तक सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं
- दूसरे राज्यों से आए लोग होम क्वारंटीन नियमों का करें पालन, प्रवासियों में नहीं दिख रहे लक्षण
- 420 प्रवासियों के सैंपल में 37 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आप बरतें सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। अनलॉक वन में सहूलियतों का बाजार खुल गया है। गांव से लेकर शहर तक बाजार में भीड़ जुटने लगी है। जहां सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसा तब है जब कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पॉजिटिव मरीजों में लक्षण नहीं मिल रहे। वहीं 420 प्रवासियों के हुए सैंपल में 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इन सबके बीच कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में परिवार औैर समाज के प्रति जिम्मेदारी और जिम्मेदारी दिखाएं। वरना महामारी फैलती जाएगी।
लॉकडाउन में सबकुछ बंद रहा। लोग घरों में कैद रहे। लोगों ने सोशल डिस्टेंस अपनाया। लॉकडाउन-4 में बाजार खुलने शुरू हो गए। वहीं अनलॉक वन में ट्रेनों और बसों का संचालन भी शुरू हो गया। शहर में सुबह सात बजे से दोपहर आठ बजे तक राइट लेफ्ट फार्मूले पर बाजार खुलने लगे हैं। बाजार में सुबह भीड़ और सड़कों पर वाहन की रफ्तार होती है। लेकिन दो बजे के बाद सन्नाटा पसर जाता है। कोरोना को लेकर लोगों की फिक्रमंदी कम होने लगी है। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। जबकि भीड़ को देखते अब पहले से अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। आंकड़े भी बताते हैं कि ढिलाई में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। 420 प्रवासियों के कराए गए सैंपल में सबसे अधिक 37 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि करीब 2800 प्रवासी होम क्वारंटीन के भरोसे छोड़ दिए हैं, जो गांव और शहर की गलियों में घूम रहे हैं। जो कोरोना संक्रमण के कैरियर बन सकते हैं। ऐसे में परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

परदेसियों से हाथ मिलाना...कोरोना को पास बुलाना
अमरोहा। परदेसियों से हाथ मिलाना कोरोना को पास बुलाना है। ये कहना गलत नहीं होगा। 37 प्रवासियों के संक्रमित पाया जाना, इसी ओर इशारा करते हैं। जिले के 68 कोरोना पॉजिटिव में 37 लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात से लौटकर आने वाले हैं। इससे पहले दूसरे राज्यों से जिले में आए जमात से जुड़े लोग संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें
- मास्क जरूर पहने
- मास्क नहीं है तो रुमाल, गमछा लगाकर निकले
- जब बाहर से आए तो हाथ धोकर घर में किसी सामान छुएं
- साबुन से हाथ जरूर धोएं
- एक मीटर से अधिक दूरी से किसी से बात करें
- दरवाजे की कुंडी को बराबर सैनिटाइज करें
- नहाते समय एक दो मिनट शरीर पर साबुन लगा रहने दें
इम्यूनिटी बढ़ाने को ले विटामिन सी
अमरोहा। डिस्टिक एपोडिमोलाजिस्ट डा. जावेद अख्तर सिद्दीकी का कहना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी जरूरी है। इसके लिए विटामिन सी वाले तरल पदार्थ ले। संतरा, नींबू, आंवला के जूस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed