{"_id":"62e03c89b1caa615fc27a2de","slug":"small-and-big-vehicles-will-be-able-to-run-on-the-highway-from-today-to-friday-at-6-pm-jpnagar-news-mbd435884226","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुक्रवार की शाम 6 बजे तक हाईवे पर दौड़ सकेंगे छोटे-बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुक्रवार की शाम 6 बजे तक हाईवे पर दौड़ सकेंगे छोटे-बड़े वाहन
विज्ञापन
आज से शुक्रवार शाम छह बजे तक हाईवे पर छोटे-बड़े सभी वाहन दौड़ सकेंगे। मंगलवार रात दस बजे के बाद जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार की रात से सोमवार की रात बारह बजे तक फिर रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। प्लान के तहत भारी व मालवाहक और रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। प्लान के लागू रहते प्रतिबंधित वाहनों को हाईवे पर नहीं आने दिया जाएगा।
सावन माह की कांवड़ यात्रा 14 अप्रैल से चल रही है। बरेली, मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों के शिव भक्त गंगाजल लेने ब्रजघाट आते हैं। जबकि हजारों कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसी स्थिति में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। इस प्लान के तहत दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को हापुर से डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा था। ऐसे ही बरेली रामपुर मुरादाबाद की तरफ दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी, मालवाहक वाहनों को भी मुरादाबाद और रामपुर से डायवर्ट कर दिल्ली की ओर भेजा जा रहा था। प्रशासन के प्लान के तहत दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन को कावड़ियों के लिए सुरक्षित कर रखा है।
जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक निकाला जा रहा था। इसमें रोडवेज बस में भी शामिल थीं लेकिन 18 जुलाई की सुबह हाईवे पर मुरादाबाद के दो कांवड़ियों की मौत के बाद प्रशासन ने रोडवेज बसों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद कावड़ यात्रा के सकुशल चलते और शिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों की संख्या में कमी को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार की रात 10 बजे से शुक्रवार की शाम 6 बजे तक हाईवे पर छोटे-बड़े सभी वाहनों को चलने की अनुमति दे दी है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे तक मुरादाबाद से दिल्ली और दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ आने वाली सभी लेनों पर छोटे-बड़े और मालवाहक वाहन निकल सकेंगे।
विज्ञापन
ये अवधि कावड़ियों की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार की रात 12 बजे तक ही बढ़ाई जा सकती है। लेकिन यदि कांवड़ियों की भीड़ रही तो शुक्रवार की शाम 6 बजे से प्रशासन द्वारा लागू किया गया डायवर्जन प्लान पुन: शुरू हो जाएगा। प्लान के तहत भारी मालवाहक वाहनों व रोडवेज बसों को प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से ही गुजारा जाएगा। प्लान का पालन कराने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।