{"_id":"678009e4baef6b95e40efd23","slug":"sm-inter-college-team-topped-in-scout-competitions-jpnagar-news-c-204-1-chn1001-116687-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गिताओं में एसएम इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गिताओं में एसएम इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी
Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही दो दिवसीय जनपद स्तरीय रैली का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। समापन के दौरान कैंपिंग, फूड प्लाजा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, झांकी आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अलग- अलग कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भारत स्काउट एंड गाइड की दो दिवसीय जनपद स्तरीय रैली का बृहस्पतिवार को एसएम इंटर कॉलेज में समापन कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय व प्रभारी डीआईओएस सीपी सिंह और स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट गाइड ने मुख्य अतिथियों को मार्च पास्ट कर की। इसके बाद अलग- अलग कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसके बाद कैंपिंग, फूड प्लाजा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, झांकी, कैंप फायर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन सीनियर व जूनियर वर्ग में हुआ।
प्रतियोगिता के स्काउट सीनियर वर्ग में एसएम इंटर कॉलेज ने प्रथम, सीआईसी ने द्वितीय और किसान उपकारक इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्काउट जूनियर में एसएम इंटर कॉलेज ने प्रथम, नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज ने द्वितीय और एफआर इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
गाइड सीनियर वर्ग में किसान उपकारक इंटर कॉलेज ने प्रथम, बीएमजी इंटर कॉलेज ने द्वितीय और रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गाइड जूनियर वर्ग में हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज ने प्रथम, श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने द्वितीय और सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एके सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, अंजू गुप्ता, महेश दिवाकर, मीनू भारती,नरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, ममता शर्मा, मोहम्मद मुकीम, रुपेश कुमार, अभिषेक गौतम, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।