फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   slater house ki seal todker kabje ki koshish. fir

स्लाटर हाउस की सील तोड़कर कब्जे की कोशिश, एफआईआर

Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
slater house ki seal todker kabje ki koshish. fir
अमरोहा के कांठ रोड स्थित स्लाटर हाउस में दोबारा सील लगाते पालिका कर्मचारी। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
शहर के स्लाटर हाउस की सील तोड़कर भूमाफिया ने पालिका के उपकरण और बेशकीमती सामान गायब कर दिया। गड्ढे खोदकर पेड़ लगा दिए। लाखों की जमीन पर कब्जे की कोशिश की। अब जब ये बात नगर पालिका अफसरों को मालूम हुई तो हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


स्लाटर हाउस के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जहां अधिकारियों ने फिर से उस पर सील लगाई है, वहीं दूसरी ओर चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ नामजद व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कांठ रोड किनारे नगर पालिका परिषद की जमीन है, जिसमें स्लाटर हाउस बना है। चारों ओर से उसकी दीवार बनी है। यहां बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसको अवैध करार देते हुए सील लगाई थी। तब से अधिकारियों द्वारा उसका निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही थी। सोमवार सुबह कुछ दबंग लोगों ने सील तोड़कर स्लाटर हाउस पर कब्जे की कोशिश की। उसके अंदर लगाया गया मीटर व अन्य उपकरण गायब कर दिए। इतना ही नहीं अंदर जमीन में गड्ढे खोदकर पेड़ लगा दिए। कीमती सामान भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों की जमीन पर माफिया के कब्जा करने की भनक जब पालिका अफसरों को लगी तो सन्न रह गए। मौका मुआयना किया। पुलिस को बुलाकर स्थिति से वाकिफ कराया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शमशुद्दीन, कमालउद्दीन, जमालउद्दीन व कमरुद्दीन पुत्रगण कासिम शाह निवासी मोहल्ला तकिया हुसैन शाह, नेता शुएब पुत्र मास्टर अबदुल हमीद निवासी मोहल्ला कटकुई व 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह कार्रवाई पालिका कर्मी मो. यूनुस निवासी मोहल्ला राजू सराय व सुहेल अहमद निवासी मोहल्ला नियाजियान की ओर से दी गई तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed