फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   six persons found corona positive

व्यापारी और महिला-पुरुष दर्जी सहित छह लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
six persons found corona positive
अमरोहा। नगर का व्यापारी और हसनपुर में महिला-पुरुष दर्जी सहित सहित छह लोग करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4202 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 107 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 192आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 569 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। संक्रमितों में अमरोहा नगर का एक व्यापारी और हसनपुर में महिला और पुरुष टेलर शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4202 पहुंच गई है। कुल 107 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने पर तीन मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 488 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 215327 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 840 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed