फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   six injured in accident

डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, परिवार के 6 सदस्य घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
six injured in accident
हसनपुर। संभल मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। यातायात के नियमों का उल्लंघन कर कर बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार के लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। तीन लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारबपुर निवासी मिंटू, उसकी पत्नी टीना, भाभी ममता तीन छोटे-छोटे बच्चे बाइक पर सवार होकर मंगलवार दोपहर को गाजियाबाद के मोदीनगर से अपने गांव जा रहे थे। हसनपुर संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आई डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार परिवार घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मिंटू, टीना और ममता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। गनीमत की बात यह है कि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। मिंटू मोदीनगर में स्थित भट्टे पर काम करता है। परिवार भी वहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed