फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six including two real brothers injured in stone pelting

Amroha News: बरात से लौट रहे लोगों पर पथराव,दो सगे भाइयाें सहित छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Six including two real brothers injured in stone pelting
गजरौला(अमरोहा)। बरात से लौट कर आ रहे मोहम्मदाबाद के ग्रामीणों के साथ ब्रजघाट के युवकों ने गजरौला चौपला पर गाली गलौज कर मारपीट की। उनकी कार पर ईंट पत्थर फेंके। मारपीट व पथराव में दो सगे भाइयों, पिता और दो पुत्रों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी।
विज्ञापन


ब्रजघाट कस्बे के युवक की बरात बीते रविवार को संभल के पंसुखा मिलक गई थी। बरात में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी कई युवक अपनी कार लेकर गए थे। वह रात को करीब एक बजे बरात लौट रहे थे। गजरौला चौपला चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सामने आए। यहां पर पहले से ही कार लेकर खड़े ब्रजघाट के युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने योगेंद्र उसके दो भाइयों दीपक व धर्मेंद्र, गांव के ही दो सगे भाइयों बलेश व विक्रांत और उनके पिता अर्जुन के साथ मारपीट कर दी। जिससे घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए रात में ही सीएचसी में लाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने योगेंद्र की तहरीर पर ब्रजघाट निवासी बादल, अनुज, नितिन व सुखदेव निवासी ब्रजघाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed