फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six drains will be constructed to save the city from waterlogging

Amroha News: शहर को जलभराव से बचाने के लिए छह नालों का होगा निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Six drains will be constructed to save the city from waterlogging
अमरोहा। शहर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या सबसे गंभीर है। लेकिन, अब जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका शहर में छह स्थानों पर नालों का निर्माण कराएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। नाला निर्माण होने के बाद शहर में भरना वाला पानी बाहर निकल सकेगा। जिससे लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि मोहल्ला बेरियान में पान वालों की दुकान से निशा मेडिकल स्टोर की ओर आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। मोहल्ला रामपुर घना में प्राइमरी स्कूल से तालाब तक आरसीसी नाला निर्माण होगा। मोहल्ला अहमद नगर में विनोद के मकान से सुदेश के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य कराने की तैयारी है। इसके अलावा कल्याणपुर रोड पर राजपाल सैनी के खेत से सोत नदी तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य, मोहल्ला इस्लाम नगर में धनौरा रोड पर ईदगाह से शहजाद की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य और बिजनौर रोड पर नल तिराहे से दिल्ली गेट की ओर आरसीसी नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed