फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   six dengue patient diagnosised during two months in amroha district hospital

अमरोहा के जिला अस्पताल में दो हफ्ते में मिले डेंगू के छह मरीज

Wed, 24 Oct 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा। Updated Wed, 24 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
six dengue patient diagnosised during two months in amroha district hospital
dengue
शहर के मोहल्ला लकड़ा में इस माह केवल दो हफ्तों में डेंगू के छह मरीज मिले हैं। मरीजों के एलाइजा टेस्ट में सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। केवल 15 दिन में एक ही जगह पर इतनी बड़ी तादाद में डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं अभी तक जिले में डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं।   
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में मोहल्ला लकड़ा में कैंप लगाकर 80 से ज्यादा लोगों की स्लाइडें बनाईं। डेंगू की प्रारंभिक एनएस-वन जांच में 30 से पॉजिटिव पाए गए। सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए नमूनों को मेरठ के राम मनोहर लोहिया मेडिकल कालेज भेजा गया। मरीजों के एलाइजा टेस्ट में छह पाजिटिव पाए गए। सभी का स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले में अब तक 11 लोगों के एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आधे से ज्यादा अकेले अमरोहा शहर में पाए जाना हैरत की बात है। शहर में मच्छरों का प्रकोप चरम पर है। ऐसे में नगर पालिका सोई हुई है। 
विज्ञापन


कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव और फागिंग के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की जा रही है। जबकि इससे पहले भी दर्जनभर लोगों में डेंगू की प्रारंभिक जांच पॉजिटिव आ चुकी है। मच्छरों के प्रकोप के चलते शहर में मच्छरजनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जबकि इस माह शहर में 14 लोगों में मलेरिया की पुष्टि भी हुई है। जल्द ही रोकथाम नहीं की गई तो मच्छरजनित बीमारियों के मामले और तेेजी से बढ़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed