फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six BJP leaders including Hasanpur MLA remained in judicial custody for four hours

Amroha News: हसनपुर विधायक समेत छह भाजपाई चार घंटे की न्यायिक हिरासत में रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Six BJP leaders including Hasanpur MLA remained in judicial custody for four hours
अमरोहा। दोबारा टिकट मिलने की खुशी में जुलूस निकालकर चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी समेत छह भाजपाइयों को कोर्ट में चार घंटे की न्यायिक हिरासत में रखा। उक्त लोगों ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद जमानत नहीं कराई थी। इसके बाद 20-20 हजार रुपये निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी 2022 की शाम को हसनपुर के विधायक महेंद्र खड़गवंशी को दोबारा से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 16 जनवरी को महेंद्र खड़गवंशी ने समर्थकों के साथ हसनपुर में गजरौला अड्डा से जुलूस निकाला था। इस दौरान आचार संहिता लागू थी, जबकि कारोना संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। पुलिस के समझाने पर भी समर्थकों ने जुलूस निकाला था। इसके बाद तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी लवनीश कुमार ने विधायक महेंद्र खड़गवंशी और 60-70 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड-19 उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना में विधायक महेंद्र खड़गवंशी के अलावा महेश खड़गवंशी निवासी गांव घंसूरपुर, अंकुर कुमार निवासी राजपूत काॅलोनी, लवकेश कुमार व विजय निवासी मोहल्ला होली चौक, मयंक अग्रवाल व संजय शर्मा निवासी मोहल्ला कायस्थान के नाम प्रकाश में आए थे। लिहाजा पुलिस ने 27 मई 2022 को एमपी-एमएलए कोर्ट (एसीजेएम प्रथम) की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में महेश खड़गवंशी पूर्व में ही जमानत करा चुके हैं। जबकि विधायक समेत सभी छह आरोपियों ने कोर्ट में पेश होकर जमानत नहीं कराई थी। इसके चलते उक्त लोगों के कोर्ट ने शमन जारी कर दिए थे। मंगलवार को सभी आरोपी न्यायालय में हाजिर हुए। करीब 11 बजे विधायक महेंद्र खड़गवंशी व अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट में पहुंचे तो न्यायाधीश ओमपाल सिंह ने सभी को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। सहायक अभियोजन अधिकारी कौशल किशोर सिंह ने बताया कि करीब चार घंटे विधायक समेत सभी छह आरोपी कोर्ट में न्यायिक हिरासत में रहे। बाद में न्यायालय ने सभी आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

-----------
अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
हसनपुर। भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा जुलूस निकाले जाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा है कि सपा के कार्यक्रम- कार्यालय पर पूरी तरह पाबंदी और गाड़ियों के चालान भी। लेकिन मुख्यमंत्री व अमरोहा के भाजपा के प्रत्याशी आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का सरेआम मजाक उड़ा रहे हैं। निर्वाचन-न्याय को सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का परम धर्म है। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया था। इसके बाद विधायक समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed