फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six bighas of wheat crop burnt in Moharka Patti, loss of lakhs

Amroha News: मोहरका पट्टी में छह बीघे गेहूं की फसल जली, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six bighas of wheat crop burnt in Moharka Patti, loss of lakhs
गजरौला (अमरोहा)। मोहरका पट्टी निवासी किसान के गेहूं के खेत में आग लग जाने से छह बीघे फसल जल गई। लपट उठती देख दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग रंजिशन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी नबी जान का शहवाजपुर डोर की तरफ रेलवे लाइन के निकट खेत है। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी। शनिवार की दोपहर बाद उनके खेत में लपट उठती देख आग लगने की जानकारी हुई। गांव के लोग दौड़ पड़े। आग बुझाने में जुट गए। मगर विकराल रूप धारण कर चुकी आग काबू में नहीं आई। आग ने छह बीघे फसल को चपेट में ले लिया। किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बामुश्किल आग बुझाई जा सकी। रविवार को किसान थाने पहुंचा। खेत में रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed