फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six Anganwadi centers of the district will be developed as learning labs

Amroha News: लर्निंग लैब के रूप में विकसित होंगे जिले के छह आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 28 Jul 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Six Anganwadi centers of the district will be developed as learning labs
अमरोहा। स्कूल पूर्व शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा आदि सेवाओं को वृहद स्तर पर ले जाने के लिए शासन ने नई रणनीति तैयार की है। इसके लिए जनपद के प्रत्येक ब्लाक में एक आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें शुद्ध पेयजल, शौचालय, ब्लैक बाेर्ड अथवा ग्रीन बोर्ड आदि की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में 1430 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिनमें बड़ी तादात में बच्चे पंजीकृत हैं। अब सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने जा रही है। जिसके लिए प्रथम चरण में ब्लाक से एक एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन कर उनका कायाकल्प करते हुए लर्निंग लैब के रूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए जनपद के छह ब्लाक में बाल विकास परियोजना से एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को लिया गया है। जहां कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। अभियान के तहत तीन से चार साल के बच्चों को रंगो की जानकारी देना, पेड़-पौधों, फूल आदि की जानकारी के साथ अक्षर ज्ञान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

ये हाेंगे 18 मानक
लर्निंग लैब को 18 मानकों के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल जल आपूर्ति, शौचालय एवं मूत्रालय में नल जल आपूर्ति, क्रियाशील बाल मैत्रिक शौचालय, क्रियाशील महिला शौचालय, क्रियाशील बाल मैत्रिक मूत्रालय, शौचालय में टाइलीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श का टाइलीकरण, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, कक्षा कक्ष में उचित ऊंचाई के साथ ब्लैक या ग्रीन बोर्ड, केंद्र पर रंगाई पुताई और चित्रकारी, दिव्यांग लाभार्थियो हेतु रेलिंग युक्त रैंप, विद्युत संयोजन एवं विद्युत आपूर्ति सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट पंखे, फर्नीचर, गेट के साथ बाउंड्री वाल के अलावा रसोई में सिंक के साथ नल-जल की व्यवस्था के मानक पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

ब्लाक स्तर पर इन गांवों का हुआ चयन
ब्लाक चयनित आंगनबाड़ी केंद्र
अमरोहा देहात मखदूमपुर
जोया नीलीखेड़ी
गजरौला फाैंदापुर
मंडी धनौरा अम्हेड़ा
हसनपुर मुबारकपुर कला
गंगेश्वरी रहरा

जिले के हर ब्लाक से एक आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो सकेगा। चयनित आंगनबाड़ी केंद्रो पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध हाेंगी।-अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed