{"_id":"68cf08b7135d37c30d0ffdd1","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-made-the-family-members-unconscious-and-took-away-the-luggage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148122-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिजनों को बेहोश कर सामान समेटकर ले गईं देवरानी-जेठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिजनों को बेहोश कर सामान समेटकर ले गईं देवरानी-जेठानी
Sun, 21 Sep 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। देवरानी-जेठानी ससुराल वालों को रात में बेहोश कर घर से सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेट कर ले गईं। परिवार के लोग सुबह काफी देर तक नहीं जागे तो मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा। घटना की पुलिस को सूचना दी गई है।
नगर के मोहल्ला बस्ती निवासी एक महिला लोगों के साथ शनिवार सुबह थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दिल्ली में काम करते हैं। जो इस समय घर पर ही आए हुए थे। उसके दोनों बेटों की ससुराल अमरोहा में है। महिला का कहना है कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने खाना खाया और सो गए। आरोप है कि दोनों बहू ने खाने में परिवार को कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। शनिवार सुबह परिवार काफी देर तक नहीं जागा। जिस पर पड़ोसियों ने उनके घर जाकर देखा। पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को जगाया। होश में आने पर उन्होंने देखा देवरानी-जेठानी घर से गायब थीं। सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे। महिला का आरोप है कि दोनों बहू ससुराल वालों को बेहोश कर सामान ले गई हैं। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।