{"_id":"69825e9575677e0db70c234e","slug":"sir-villagers-are-not-getting-copies-of-the-family-register-how-can-the-notice-be-resolved-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156826-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : ग्रामीणों को नहीं मिल रही परिवार रजिस्टर की नकल, कैसे हो नोटिस का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : ग्रामीणों को नहीं मिल रही परिवार रजिस्टर की नकल, कैसे हो नोटिस का समाधान
Wed, 04 Feb 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लोगों से परिवार रजिस्टर की नकल मांगी जा रही है, लेकिन जो गांव नगर पालिका में शामिल हो चुके हैं, उनकी परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रही है। ऐसे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट पहुंचे के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को शिकायती पत्र देकर परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की मांग की है।
सोमवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे पंजूसराय के ग्रामीणों ने बताया कि एसआईआर फॉर्म सभी लोगों ने सही तरीके से भरे थे, लेकिन उनमें कमी होने के कारण निर्वाचन आयोग से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस पर दी गई तिथि पर ग्रामीण एआरओ के पास पहुंचे तो उन्होंने परिवार रजिस्टर की नकल मांगी है।
एआरओ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि परिवार रजिस्टार की नकल नहीं मिलेगी तो वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पंजूसराय गांव पिछले दिनों नगर पालिका में शामिल हो गया है। इसके बाद से गांव के लोगों का परिवार रजिस्टर से कोई मतलब नहीं है। जब ग्रामीण ब्लॉक के अधिकारियों के पास पहुंचते हैं तो वह रिकॉर्ड जमा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस दौरान सुमन, मायावती, शेर मोहम्मद, विमलेश, कविता, सबीना, कामीना, अकीला, कौसर आदि मौजूद रहे। संवाद