फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SIR: Notices will now be issued to 43,000 unmapped voters

एसआईआर : अनमैपिंग वाले 43 हजार मतदाताओं को अब जारी होंगे नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: Notices will now be issued to 43,000 unmapped voters
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने व मैपिंग का समय शुक्रवार को बीत गया। अब मैपिंग कराने से रहे लगभग 43 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिसके बाद उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज दिखाने होंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा शुरू में चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को भरकर डिजिटाइज्ड करने का समय दिया गया था। 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को जमा अथवा संशोधन कराने का समय दिया गया था। गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड कराने व मैपिंग कराने के लिए डीएम के निर्देश पर सभी बूथों पर विशेष कैंप भी आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को आखिरी दिन तक बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे तथा मैपिंग का कार्य पूरा किया। एसआईआर की इस प्रक्रिया में जिले की चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड कराने का काम हालांकि जिले में निर्धारित समय से पहले ही पूरा करा लिया गया। लेकिन इसके बाद भी मैपिंग न होने वाले मतदाताओं की मैपिंग करने के लिए बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आखिरी दिन तक लगभग 42900 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। ऐसे मतदाताओं को अब अगली प्रक्रिया के तहत 31 दिसंबर से नोटिस जारी किए जाएंगे। जिसके बाद उन्हें मतदाता सूची में शामिल होने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज दिखाने होंगे। दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी। नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों-आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed