{"_id":"5e90b15e8ebc3e77b5393ba9","slug":"sir-i-am-back-from-delhi-jpnagar-news-mbd345789654","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर, मैं दिल्ली से आई हूं, स्क्रीनिंग कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, मैं दिल्ली से आई हूं, स्क्रीनिंग कराई जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दूसरे राज्यों से आकर अपनी स्क्रीनिंग नहीं कराने वालों के लिए पूजा जैन ने नजीर पेश की है। उन्होंने पत्र लिखकर एसडीएम से अपनी स्क्रीनिंग कराने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि सर मैं दिल्ली से लौटी हूं। लिहाजा डब्ल्यूएचओ के प्रोटोकाल और कोरोना को देखते हुए मेरी स्क्रीनिंग कराई जाए। वह नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन की बहू हैं।
शहर की कोट मोहल्ले की रहने वाली पूजा जैन ने कोरोना को देखते हुए सकारात्मक पहल की है। उन्होंने एसडीएम सदर को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 के परीक्षण के लिए हर संभव सहयोग को प्रतिबद्ध हूं। मैं और मेरे परिवार के सदस्य खुद ही क्वारंटीन हैं। कोविड-19 के तहत जांच कराने की मांग की है। पूजा जैन ने कहा है कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को शासन और स्वास्थ्य विभाग को आगमन की सूचना देनी चाहिए। मालूम हो कि सरकार ने किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इलाज के अलावा अन्य कार्यों से लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक है। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए दिल्ली गई थी। अब अपने घर में आ गई हैं। उन्होंने एसडीएम सदर को पत्र भेजा है। सूचना पर पहुंची टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही परिवार को चौदह दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।