फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shuddh Paigeyal scheme of six gram panchayats stuck waiting for budget

Amroha News: बजट के इंतजार में अटकी छह ग्राम पंचायतों की शुद्ध पेजयल योजना

Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shuddh Paigeyal scheme of six gram panchayats stuck waiting for budget
बजट के इंतजार में अटकी छह ग्राम पंचायतों की शुद्ध पेजयल योजना - फोटो : अमरोहा
गजरौला (अमरोहा) । 15 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद ब्लॉक समेत जिले की छह ग्राम पंचायतों की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलने का सपना अभी भी अधूरा है। पांच करोड़ रुपये की किश्त अभी तक नहीं मिलने के कारण ओवरहैड टैंक निर्माण, पाइप लाइन बिछाने और नलकूप लगाने का कार्य 10 साल में पूर्ण नहीं हो सका है। कहीं ओवरहैड टैंक अधूरा पड़ा है तो कहीं पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जल निगम ने एमएसडीपी (बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम) के तहत गजरौला ब्लाॅक की सिहाली जागीर, पपसरा खादर, मोहरका पट्टी व जोया ब्लाॅक की चौधरपुर और अमरोहा ब्लॉक की बीलना और सैदपुर इम्मा ग्राम पंचायत का चयन हुआ था। इन सभी अल्पसंख्यक आबादी बाहुल गांवों में ओवरहैड टैंक का निर्माण करने और पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। 2014-15 में प्रथम किश्त आठ करोड़ रुपये मिलने पर काम शुरू किया। सिहाली जागीर में 2014-15 में छह लाख लीटर पानी की क्षमता का ओवरहैड टैंक बनना शुरू हुआ। इसमें दो नलकूपों के माध्यम से 19.222 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने पर चार करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपये लागत लगनी थी। एक करोड़ 85 लाख 41 हजार रुपये मिलने से दो नलकूप बनाए जाने के साथ ही 19 किमी पाइप लाइन बिछनी शुरू हुई।
विज्ञापन

दूसरी किश्त के अभाव में 222 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम रह गया है। पपसरा खादर में तीन लाख लीटर पानी के ओवरहैड टैंक का काम शुरू हुआ। इस पर दो करोड़ 22 लाख 53 हजार रुपये खर्च आएगा। गांव में 10.082 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। यहां भी दूसरी किश्त का इंतजार है। मोहरका पट्टी में छह लाख लीटर पानी के ओवरहैड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। 14.319 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। जिस पर तीन करोड़ 51 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किश्त एक करोड़ 93 लाख 78 हजार रुपये ही मिले हैं। जिससे गांव में ओवरहैड टैंक का निर्माण 80 प्रतिशत हो गया। चौधरपुर में पांच लाख लीटर के ओवरहैड टैंक बनने के साथ दो नलकूप तैयार हुए। 21.383 किमी पाइप लाइन बिछाई गई। इस पर चार करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये का खर्च होना था। बीलना में छह लाख लीटर के ओवर हैड टैंक का निर्माण शुरू हुआ। इसके बनाने और 15.958 किमी पाइप लाइन बिछाने, एक नलकूप सहित इस पर तीन करोड़ 61 लाख की लागत लगनी थी। ओवरहैड टैंक का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सैदपुर इम्मा में चार लाख लीटर पानी की क्षमता के ओवर हैड टैंक के साथ-साथ 8.449 किमी लंबी पाइप लाइन बिछना प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहाली ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा, पपसरा में नहीं पहुंचा पानी
गांव सिहाली जागीर में करीब चार साल से धनराशि के अभाव में कार्य अधर में लटका हुआ था। तब से लेकर अब तक कई जिलाधिकारी बदल गए। जल निगम के अधिकारियों ने समय-समय पर धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा सका। ग्राम पंचायत सिहाली जागीर में करीब सात हजार मतदाता हैं और करीब पंद्रह हजार से अधिक की आबादी है। लेकिन सरकार की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही की वजह से गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा। ओवहैड टैंक का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। पपसरा खादर, मोहरका पट्टी में पाइप लाइन बिछ चुकी है, लेकिन पानी की शुरुआत नहीं हो सकी है। जबकि, ब्लाॅक की चौधरपुर में पेयजलापूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। वहीं, अमरोहा ब्लॉक के बीलना और सैदपुर इम्मा में भी कार्य अधूरा होने के चलते लोगों को पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

एमएसडीपी के लिए चयनित सभी छह ग्राम पंचायतों में लगभग कार्य पूरा हो गया है। कुछ जगह पानी की सप्लाई भी शुरू करा दी गई है। कुछ बजट का इंतजार है। जल्द ही पूरा बजट मिलते ही शेष कार्य भी पूरे करा दिए जाएंगे। चंद्रहास सिंह, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed