{"_id":"68d5a9fe335c7a819d0dea38","slug":"show-cause-notice-issued-to-the-head-of-naseer-nangla-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148502-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नसीर नंगला के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नसीर नंगला के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी
Fri, 26 Sep 2025 04:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:17 AM IST
सार
अमरोहा के नसीर नंगला ग्राम पंचायत के प्रधान नरेंद्र सिंह पर मनरेगा फंड में 2.16 लाख रुपये के दुरुपयोग का आरोप है। डीएम ने जांच के बाद प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा। ग्राम पंचायत नसीर नंगला के प्रधान ने मनरेगा में अपनी पत्नी के अलावा रोजगार सेवक के माता-पिता को मजदूर दिखाकर 1.23 लाख रुपये की सरकारी धनराशि हड़प ली। जांच के दौरान ग्राम प्रधान कुल 2.16 हजार के शासकीय गबन के दोषी पाए गए हैं।
मामले में डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब मांगा है। लख्मीचंद व अन्य ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिस पर डीएम ने डीपीआरओ व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को मामले की जांच सौंपी थी।
जांच के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा गलत तरीके से अपनी पत्नी को 55270 रुपये व रोजगार सेवक दीपक के माता-पिता को 68720 रुपये समेत कुल 1.23 लाख रुपये की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया। इसके अलावा रोजगार सेवक की पत्नी व दोनों पुत्रियों के अलावा पिता को मजदूर दिखाते हुए केंद्रीय व राज्य वित्त से 51534 रुपये का भुगतान किया गया। गांव में मास्टर प्रेम सिंह के मकान से महीपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण में सचिन कुमार नाम के व्यक्ति से दो स्थानों पर अलग-अलग कार्य दर्शाकर 40500 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
मिट्टी भराव के कार्य के फोटो भी उपलब्ध नहीं कराए गए। जांच के दौरान प्रधान, ग्राम सचिव व रोजगार सेवक पर कुल 2.16 लाख रुपये के दुरुपयोग के दोषी पाए गए। जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।