फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Show cause notice issued to 9 advocates for indiscipline

Amroha News: अनुशासनहीनता करने पर 9 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to 9 advocates for indiscipline
हसनपुर। अनुशासनहीनता करने पर तहसील के नौ अधिवक्ताओं को तहसील बार एसोसिएशन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में हुई बार एसोसिएशन की बैठक में महासचिव सुरमित कुमार गुप्त ने कहा कि चार दिन पूर्व बार एसोसिएशन द्वारा अनियमितताओं अन्य समस्याओं के के लिए चलते तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार के विरुद्ध हड़ताल एवं बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। बार के कनिष्ठ उपाध्यक्ष फतेह सिंह ने बार एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल को अवगत कराया कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा बार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल व बहिष्कार के निर्णय के विरुद्ध दिनांक 31 मई व 01 जून जानबूझकर अनुशासनहीनता कर तहसीलदार से मिलकर बार की गोपनीयता भंग की है। जिस पर आज बार की गवर्निंग काउंसिल की आपातकालीन बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बार के निर्णय के विरुद्ध अनुशासनहीनता करने के आरोपियों के पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया है। बार के नोटिस बोर्ड पर नौ आरोपी अधिवक्ताओं के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यहां उपसचिव (प्रशासन) केशवराव प्रजापति, उपसचिव (पुस्तकालय) रमेश चंद्र, वरिष्ठ सदस्य अरविंद कुमार शर्मा, चरन सिंह चौहान, कनिष्ठ सदस्य विनोद कुमार त्यागी, सुहैल अब्बास, संजीव कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed