फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shopkeeper demanded time to sell goods in amroha, polythene banned

अमरोहा में माल खपाने के लिए व्यापारियों ने मांगी मोहलत

Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो /अमर उजाला,अमरोहा। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper demanded time to sell goods in amroha, polythene banned
अमरोहा में पॉिलथीन बंदी के बाद दुकान पर सजे कागज के गिलास। - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंध के चलते पॉलिथीन और थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम के एक करोड़ रुपये से ज्यादा का माल शहर में डंप हो गया है। 
विज्ञापन

व्यापारी सकते में हैं। इधर सप्लायर माल वापस लेने को तैयार हैं। जिससे खुदरा से लेकर होल सेल तक के कारोबारियों की कमर टूट गई है। मौजूद हालातों में उधार बेचे गए माल को कारोबारी वापस लेने से तो रहे इसलिए दुकानदार भी इसका पेमेंट नहीं कर रहे हैं। इस सबके चलते इस कारोबार से जुड़े लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। अब व्यापारियों का असंतोष दबी जबान में ही सही सामने आने लगा है।

कई व्यापारी ऐसे हैं जो सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के तहत लोन लेकर पालीथिन और थर्माकोल से बने आइटमों के कारोबार से जुड़ गए थे। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने बमुश्किल कुछ महिनों पहले ही शहर के नामचीन मार्केट में मंहगे किराए पर दुकानें लेकर डिस्पोजल आइटम का काम पूरे जोशो खरोश के साथ शुरू किया था। कारोबार में पूरी जमा पूंजी और श्रम लगाकर कारोबारियों ने तरक्की के सपने देखे थे। प्रतिबंध के बाद अब उनके आगे बैंकों का कर्ज चुकाने के विकल्प नहीं बचे हैं। इन हालातों में व्यापारियों की पीढ़ा असहनीय हो गई है।              
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed