{"_id":"677d84511642fcc81f0e817e","slug":"shopkeeper-beaten-up-in-an-old-dispute-three-people-injured-jpnagar-news-c-204-1-chn1002-116621-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुराने विवाद में दुकानदार को पीटा, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुराने विवाद में दुकानदार को पीटा, तीन लोग घायल
Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़। पुराने विवाद में दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीचबचाव में आए दो लोगों को भी पीटा गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुढ़ फतेहगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि वह गांव में दुकाना चलाता है। दो दिन पहले उसकी बेरनी गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीचबचाव करा दिया। आरोप है कि जब वह मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे दुकान पर बैठा था। उसी समय कार और बाइक सवार सात-आठ लोग उसकी दुकान पर आए। इसके बाद उस पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के हरि सिंह और रंजीत आ गए। बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।