{"_id":"6351a5531b79aa2f1b5fe135","slug":"shopkeeper-and-welder-died-due-to-electrocution-jpnagar-news-mbd445026321","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दुकानदार और वेल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दुकानदार और वेल्डर की मौत
विज्ञापन
लोहा की रैक पर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से वेल्डर और परचून के दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिजन बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ये घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला जट बाजार चौकी के सामने की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में यादराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे नवीन जट बाजार में किराना की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान में रखी लोहा की रैक खराब हो गई थी। लिहाजा उन्होंने मोहल्ले में ही रहने वाले वेल्डर इम्तियाज अली को बुलाया था। बुधवार की रात इम्तियाज लोहे पर वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक इम्तियाज (35) को करंट लग गया। इस दौरान नवीन (25) ने जल्दबाजी करते हुए बचाने के उद्देश्य से इम्तियाज को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। किसी तरह विद्युत सप्लाई बंद कर दोनों को बाहर निकाला। आननफानन में दोनों को चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परचून दुकानदार और वेल्डर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
इम्तियाज वेल्डिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि बड़ी बेटी 14 साल की है। जबकि दो बच्चे छोटे हैं। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे नवीन
जट बाजार चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि छंगा दरवाजा के रहने वाले यादराम सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। एक बेटा दिल्ली में रहता है। जबकि दूसरा बेटा कपड़े की दुकान चलाता है। जिस दुकान को नवीन चलाते हैं उसी पर पहले यादराम बैठते थे। उमर दराज यादराम सिंह अब घर पर ही रहते हैं। जबकि नवीन परचून की दुकान को चलाते थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के नवीन अविवाहित थे।