फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shop,hungama,meet seller

दुकानें बंद होने से मीट विक्रेता भड़के  ईओ से धक्का-मुक्की, जमकर हंगामा

Fri, 19 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 19 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
shop,hungama,meet seller
अमरोहा नगर पालिका में ईओ को ज्ञापन सौंपते समय धक्कामुक्की करते कुरेशी समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
लंबे समय से बंद स्लाटर हाउस चालू नहीं होने पर मीट विक्रेताआें का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। कक्ष में घुसे मीट विक्रेताआें के तेवर देखकर ईओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने सबको बाहर निकलवाया और फिर वह भी उनके बीच पहुंचे। 
विज्ञापन


 यहां कारोबारियों ने उनको घेर लिया। धक्का-मुक्की कर हाय-हाय के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। तब ईओ द्वारा पुलिस बुलाने की बात सुनते ही विक्रेताआें के तेवर नरम पड़ गए। बाद में उन्होंने ईओ को ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करने की मांग की है।      
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जब से अवैध बूचड़खाने बंद कराए हैं, तब से मीट विक्रेताआें में गुस्सा है। गुरुवार को भारी संख्या में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष खालिद अख्तर कुरैशी के नेतृत्व में पालिका में जमा हुए। शोर मचाते हुए ईओ के कक्ष में घुसकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने कक्ष से उनको बाहर जाने को कहा। गुस्साए विक्रेता बाहर आकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। शोर शराबे पर ईओ भी कक्ष से बाहर आ गए, जिस पर विक्रेताआें ने उनको घेरते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

इसे देखते ही अन्य कर्मचारी दंग रह गए। ईओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस को बुलाने के लिए जैसे ही कहा वैसे ही कारोबारी शांत पड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने ईओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हाईकोर्ट के आदेेश पर अमल करने और शीघ्र ही स्लाटर हाउस को शुरू कराने की मांग की। 


ईओ ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद विक्रेता वापस चले गए। इस दौरान आसिफ कुरैशी, आसिम कुरैशी, नवेद अयाज कुरैशी, नदीम कुरैशी, शहाबउद्दीन कुरैशी, फरमान कुरैशी, अखलाक कुरैशी, इरफान कुरैशी, जावेद कुरैशी, कसीम कुरैशी, इमरान कुरैशी आदि थे।  ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि मामले में कार्रवाई चल रही है। गाजियाबाद की टीम आधुनिकीकरण के सर्वे को आई थी। उसके हिसाब से ही अगला कदम उठाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed