{"_id":"57814c5c4f1c1bee067f9f50","slug":"shoabhayatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के गांव सलेमपुर गौसाईं में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर से सटे गांव सलेमपुर गौसाईं में श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा में सबसे आगे 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा में महाकाली, शिव पार्वती, राधाकृष्ण, सुदामा, नाग नागिन स्वरूप कलाकारों की झांकी मनमोह रही थीं। शोभायात्रा में सबसे पीछे प्राण प्रतिष्ठा के लिए ले जाई जा रही देवी-देवताओं की मूर्तियां ठेले पर विराजमान थीं। इसके आगे कीर्तन मंडली चल रही थी। तदोपरांत वेद मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों को स्थापित किया गया।
भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह, महंत रविकान्त गोस्वामी, मीनू सैनी, बब्लू सैनी, सतेंद्र, बलराम सैनी, मोनू नागर, सोमवरी सैनी, दीपक कुमार, जयप्रकाश, सुधा देवी, आरती देवी, गीता रानी, द्रोपदी समेत तमाम श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।