फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shivpal says they Will contest elections together with SP but will not merge

शिवपाल ने कहा- सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, विलय नहीं करेंगे 

Fri, 26 Feb 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)। 
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
shivpal says they Will contest elections together with SP but will not merge
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। मिलकर चुनाव लड़ने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। छोटी पार्टियों से भी अनुरोध है कि भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हों। शिवपाल यादव की मौजूदगी में अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने प्रसपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को गजरौला पहुंचे शिवपाल यादव ने पूर्व सांसद हरीश नागपाल के साथ प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। इसी मकसद से सपा-प्रसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को घेरा। 
विज्ञापन


बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसपा पदाधिकारियों की बैठक ली और जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ अन्याय ही नहीं किया बल्कि बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया है। यही वजह है कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम, अमित जानी, जयवीर सिंह, रवि यादव, मुमताज, जगदीश गूजर, जितेंद्र यादव, हरीश यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी आदि भी रहे। इससे पूर्व हाईवे पर उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed