फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shivepal told

भाजपा को रोकने को सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, छोटे दलों से भी करेंगे समझौता: शिवपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
shivepal told
गजरौला (अमरोहा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। इसके अलावा सभी छोटी-छोटी पार्टियों से भी अनुरोध किया कि वे एकजुट हो जाएं। उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी सपा में विलय नहीं होगी बल्कि उसके साथ गठबंधन करेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने भी प्रसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व सांसद हरीश नागपाल के साथ प्रेसवार्ता में शिवपाल यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 में इसे रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को घेरा। बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक भी ली और जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ अन्याय ही नहीं बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया है। यही वजह है कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम, अमित जानी, जयवीर सिंह, रवि यादव, मुमताज, जगदीश गूजर, जितेंद्र यादव, हरीश यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी आदि भी रहे। इससे पूर्व हाईवे पर उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed