फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shivam Yadav won gold in UP Police Taekwondo competition

शिवम यादव ने यूपी पुलिस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shivam Yadav won gold in UP Police Taekwondo competition
अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी शिवम यादव ने यूपी पुलिस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है। जिससे उनके परिजनों और एकेडमी में खुशी का माहौल है। उन्होंने शिवम को जीत की बधाई दी है। वहीं एकेडमी में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

एकेडमी कोच निर्भय विश्नोई ने बताया कि सात जुलाई को 41वीं वाहिनी गाजियाबाद में संपन्न हुई यूपी पुलिस ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शिवम यादव ने पश्चिमी जोन की तरफ से खेलते हुए 87 प्लस भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। शिवम ने वाराणसी जोन के रविशंकर को 7-3 हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता पूर्वी जोन के दीपक दुबे को पहले ही राउंड में नॉक आउट कर शान से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मध्य जोन के रजनीश को 11-6 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 सितंबर से दिल्ली में शुरू हो रही ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसमें वह यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम ने पिछले महीने 16 जून को पीएसी पश्चिमी जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मूलरूप से जिले के गांव खेड़की भूड़ निवासी शिवम यादव ने एकेडमी की ओर से कई बार बॉक्सिंग व ताइक्वांडो में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके है। शिवम की जीत से एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। सभी ने शिवम को जीत की बधाई दी है। इस दौरान मनीष, गमनदेव सिंह, प्रेरक चौधरी, हिमांशु सैनी, कृतिका सिंह, चारु, युविका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed