फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shiv Sainiks who were going to perform Jalabhishek in Sambhal were put under house arrest by the police

Amroha News: संभल में जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने किया नजरबंद

Sat, 30 Nov 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks who were going to perform Jalabhishek in Sambhal were put under house arrest by the police
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

संभल में जलाभिषेक करने की तैयारी कर रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोक लिया। जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव के आवास पर भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं को नजर बंद कर लिया। दिनभर कार्यकर्ता नजरबंद रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है।
शिवसेना के जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जाने की तैयारी कर रहे थे। पहले मुरादाबाद पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एकजुट होना था। इसके बाद संभल रवाना होना था। लेकिन, पुलिस ने सुबह सात बजे घर पहुंचकर नजरबंद कर लिया। शाम करीब चार बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पाबंदी हटाई। सीओ दीप पंत ने बताया कि सुबह शिवसैनिकों के संभल जाने की सूचना मिली थी, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए उन्हें नहीं जाने दिया गया। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए है। उधर, इस मौके पर जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव, विकास यादव, राजकुमार सागर, राजकुमार लोधी, निधि त्यागी, प्रमोद चौहान, निकुंज शर्मा, समरपाल सागर, गजरौला नगर प्रमुख राधे लाल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल आदि कार्यकर्ता नजरबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed