{"_id":"655fb7568a059273af07f947","slug":"shehnai-resounded-on-devotthan-ekadashi-band-played-throughout-the-night-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-9179-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: देवोत्थान एकादशी पर खूब गूंजी शहनाई, रात-भर रही बैंडबाजा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: देवोत्थान एकादशी पर खूब गूंजी शहनाई, रात-भर रही बैंडबाजा की धूम
Fri, 24 Nov 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरुआत हो गई। पहले दिन जिले में बैंडबाजा और बरात की धूम रही। दिन की अपेक्षा शाम को शहर की प्रमुख सड़कों पर बरात चढ़ने के सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। कई स्थानों पर विवाह मंडप के आसपास जमकर आतिशबाजी भी हुई।
अमरोहा शहर में तकरीबन हर बैंक्वेट हाल और होटल में बृहस्पतिवार को शादियों की धूम रही। देवोत्थान एकादशी को अनसूझ सहालग होने के कारण इस दिन सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। शादियों की तैयारी परिवार काफी पहले से ही कर रहे थे। कई-कई माह पहले से लोगों ने शादी के लिए बैंक्वेट हाल, होटल और धर्मशाला आदि की बुकिंग करा रखी थी। जिन लोगों को उनके बजट के अनुसार उपयुक्त स्थल नहीं मिल सका, उन्होंने घर के आसपास खुले स्थानों और पार्कों आदि में शादी की तैयारियां कर रखी थी। अनेक स्थानों पर दिन में शादी समारोह धूमधाम से संपन्न हुए। अनेक स्थानों पर दिन में शादी समारोह धूमधाम से संपन्न हुए।