{"_id":"6a95e3d0f85840000209b84a","slug":"shed-light-on-the-teachings-of-imam-jafar-al-sadiq-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171854-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इमाम जाफर-ए-सादिक की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इमाम जाफर-ए-सादिक की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
अमरोहा। हजरत इमाम अली नकी ट्रस्ट अमरोहा (रजि.) के तत्वावधान में रविवार रात रिजवी मंजिल, मोहल्ला लकड़ा में इल्मी सेमिनार एवं महफिल-ए-नात-ओ-मनकबत हुई। कार्यक्रम हजरत मोहम्मद मुस्तफा और हजरत इमाम जाफर-ए-सादिक के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता मौलाना डॉ. सैयद कौसर मुजतबा ने की।
कारी मोहम्मद अब्बास ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से कार्यक्रम की शुरुआत की। मास्टर नदीम रजा ने नात-ए-पाक पेश की और संचालन सैयद ताजदार अमरोहवी ने किया। मौलाना सैयद शादाब हैदर, मौलाना सैयद सफदर रजा इमामी, वैज्ञानिक डॉ. सफी नकवी नौशा अमरोही, डॉ. जमशेद कमाल और असकरी जैदी अमरोही मौजूद रहे।
सेमिनार में वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब और इमाम जाफर-ए-सादिक के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. सफी नकवी ने उनकी शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। मौलाना सफदर रजा इमामी ने महिलाओं के अधिकार, मौलाना शादाब हैदर ने इमाम जाफर-ए-सादिक की शिक्षाओं और मौलाना डॉ. कौसर मुजतबा ने उनके विचारों व आधुनिक विज्ञान के संबंध पर चर्चा की।
विज्ञापन
मोहम्मद जियान खिजर अली ने नात-ए-पाक पेश की। कबीर हसन नकवी, हम्माद अली, मोहम्मद हसन और मोहम्मद रिजवान ने सीरत-ए-पाक बयान की। नौशा अमरोहवी, डॉ. जमशेद कमाल, असकरी जैदी अमरोही, वसीम अमरोही, नाजिम अमरोही, फुरकान अमरोही, अशरफ फराज, अरमान साहिल अमरोही और मोहम्मद अली इब्ने ताजदार अमरोही ने नात-ए-पाक एवं मनकबत पेश की। इस दौरान ट्रस्ट के कन्वीनर जिया हैदर रिजवी, सईद रजा, मुदस्सर अली खान और रोशन अली खान मौजूद रहे।