फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   She saw the moon and her husband with all her makeup

Amroha News: सोलह शृंगार के साथ किया चांद और पति का दीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
She saw the moon and her husband with all her makeup
अमरोहा। जिलेभर में रविवार को प्रेम और समर्पण का त्योहार करवाचौथ श्रृद्धा के साथ मनाया। सुहागिनाें ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सोलह शृंगार कर चांद के साथ पति का दीदार करते हुए व्रत खोला। शाम के समय महिलाओं ने सामूहिक पूजन भी किया। पूजा कर पति और परिवार के सलामती के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

करवाचौथ के त्योहार के लिए पिछले कई दिनों से सुहागिन इंतजार कर रहीं थी। त्योहार को लेकर बाजार गुलजार थे। कई दिनों से महिलाएं इसकी तैयारियों में जुटी थी। रविवार सुबह से ही महिलाएं उत्साहित थीं। विशेष नव विवाहिताओं में अलग तरह का उत्साह था। करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। पूजन कर कथा सुनी। दिनभर व्रत के बाद शाम को चांद का इंतजार शुरू हो गया। जैसे ही चांद के निकलने का इंतजार पूरा हुआ, सुहागिनों ने छलनी से चांद और अपने पति का दीदार कर व्रत खोला। पूजा कर सुहागिनों ने अपनी सास और बुजुर्गों को बायना (उपहार) दिया। अमरोहा के अलावा गजरौला, हसनपुर समेत देहात क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व प्रेम और उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों पर सुबह से रही भीड़
करवाचौथ को लेकर सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों पर सजने संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। वहीं, कुछ ब्यूटी पार्लरों पर कई दिनों पहले ही महिलाओं ने संवरने के लिए बुकिंग करा ली गई थी। दिनभर पार्लरों पर सुहागिनों का संवरने के लिए पहुंचने का सिलसिला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुनी कथा
करवाचौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत की कथा सुनी। अमरोहा के आवास विकास कॉलोनी, रामशीषपुरम, बैंक कॉलोनी, रानी नगर, बड़ा बाजार व सुबोध नगर में महिलाएं एकत्र हुईं तथा सामूहिक रूप से व्रत की कथा सुनी।

श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व

मंडी धनौरा। पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और चांद के दर्शन कर अपना व्रत खोला। सवेरे से ही सुहागिन महिलाएं पूजा पाठ में लग गई थी। शाम को करवा चौथ की कथा सुनी और भगवान की पूजा की। शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article