फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   she leoprd in agriculture field

खेतों से गूंज रही मादा तेंदुए की गुर्राहट

Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
she leoprd in agriculture field
फाइल फोटो
नौगावां सादात क्षेत्र के शहजादपुर गांव के जंगल में मिले तेंदुए के दोनों शावकों को वन विभाग की टीम अपने साथ ले आई, लेकिन आस पास खेतों में छिपी मादा तेंदुए को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। खेतों से मादा तेंदुए के गुर्राने की आवाज लोगों में खौफ पैदा कर रही है। बच्चों के बिछड़ने से घातक मादा की दहशत के चलते लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। आग जलाकर फसलों की सिंचाई करते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे शहजादपुर के खेतों से तेंदुए के दो शावक मिले थे। ग्रामीण शावकों को गांव ले गए। वन विभाग के अफसरों और कर्मियों ने शावकों को पिंजड़े में बंद कर प्राणी उद्यान कानपुर भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


शावकों को उनकी मां से मिलाने का प्रयास नहीं किया। अफसर और कर्मियों को शावक पिंजड़े में बंद कर वहीं पर रखने चाहिए थे, ताकि उसकी मां भी कब्जे में आ जाए। कुछ देर में मादा तेंदुआ शावकों से मिलने जरूर पहुंचती, लेकिन वन विभाग ने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शावकों से बिछड़ने के बाद मादा तेंदुआ खतरनाक रूप ले सकती है। खेतों से उसके गुर्राने की बराबर आवाज आ रही है। बच्चों के बिछुड़ने से मादा तेंदुआ और भी घातक हो गई है। वह खेतों पर काम कर रहे किसानों को शिकार बना सकती है। खेतों से गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों पर जाने से डर रहे हैं। खेतों में आग जलाकर रात को सिंचाई करते हैं। 


शहजादपुर में शावक मिलने के बाद खेतों का कांबिंग की गई थी। सुबह भी कर्मचारियों को गांव में भेजा गया था, लेकिन कुछ मिला नहीं। खेतों से गन्ने की लगातार कटाई हो रही है, लगता है इसी कारण मादा तेंदुआ कहीं दूर निकल गई है। गांव में विभागीय मोबाइल नंबर दे दिए गए हैं। पिंजरा लगाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जरूर पड़ेगी तो इसे भी लगाया जाएगा।  नरेश जोशी, वन क्षेत्राधकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed