फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shardiya first Navratri today, the court of Matrani, aware

शारदीय पहला नवरात्र आज, सजगए मातारानी के दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

शारदीय पहला नवरात्र आज, सजगए मातारानी के दरबारअमरोहा।श्री वासुदेव तीर्थस्थल पर नवरात्र के मौके पर आज से श्री मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हो रहा है।बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुर्हत इस बार सुबह नौ बजे से हैं।

विज्ञापन
Shardiya first Navratri today, the court of Matrani, aware

विस्तार

शारदीय पहला नवरात्र आज, सजगए मातारानी के दरबार
विज्ञापन

अमरोहा। श्री वासुदेव तीर्थस्थल पर नवरात्र के मौके पर आज से श्री मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। कोलकाता के मूर्तिकार ने रविवार को प्रतिमाओं का रंग रोगन कर अंतिम रूप दे दिया है। मां दुर्गा, श्री गणेश, भोलेनाथ, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र होगीं।
श्री वासुदेव तीर्थस्थल समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के मौके पर दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ आज यानि सोमवार से कलश पूजन से शुरू हो जाएगा। कोलकाता से मूर्तियां बनाने के लिए 15 दिन पहले ही कारीगरों को बुला लिया था। कारीगर अप्पू आदि ने श्री गणेश, कार्तिक, मां शेरावाली, शंकर भोले, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और राक्षस महिसासुर की प्रतिमाएं मिट्टी से तैयार की गई हैं। रंग रोगन कर उन्हे अंतिम रूप दे दिया है। यह मूर्तियां महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगीं। समिति अध्यक्ष शिवस्वरूप टंडन ने बताया कि दुर्गा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से कलाकार बुलाए गए हैं। आज शाम विधिवत महाआरती के बाद महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। स्थानीय व बाहर से आने वाले कलाकार मातारानी का गुणगान करेगें। दर्शकों के बैठने के लिए शानदार व्यवस्था की गई है। गेट पर एलईडी लगवाई जाएगी जिससे श्रद्घालु वहीं से दर्शक महोत्सव का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे
अमरोहा। श्री वासुदेव तीर्थस्थल के पंडित विद्यानंद झा ने बताया कि सोमवार से पहला नवरात्रा है। जिसमें माता रानी के भक्त उपवास रखकर कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना करेंगे। बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुर्हत इस बार सुबह नौ बजे से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका संभालेगी पेयजल, सफाई व प्रकाश व्यवस्था
पालिका के ईओ डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। श्री वासुदेव तीर्थस्थल पर दुर्गा महोत्सव के लिए तीर्थस्थल व वहां को जाने वाले मार्गो पर सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। सफाई निरीक्षक टीम के साथ सफाई व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed