{"_id":"5a0055e94f1c1bb6678b9c87","slug":"shardhaluon-ne-kiya-ganga-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूठ, पौरारा और सीपीया फार्म में भी श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूठ, पौरारा और सीपीया फार्म में भी श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
गंगा मेले में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूठ गंगा घाट पर स्नान का सिलसिला सुबह 4 बजे शुरू हो गया। वहीं, गंगा तट पर लगे मेले का लुत्फ उठाया। मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। मेले में महिलाओं, बच्चों ने खरीददारी की। चाट-पकौड़ी का जायका लिया और झूले का आनंद उठाया। मेले में जाटव सभा की ओर से शिविर लगाया गया। जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने दहेज प्रथा नशाखोरी आदि समाप्त करने पर बल दिया गया। शिविर का शुभारंभ महेंद्र सिंह आर्य ने फीता काटकर किया।
शिविर में बौद्घ अंबेडकर मिशन संगीत प्रचार मंडल एवं लोकमान्य कलाकार अशोक मौर्य ने विभिन्न किस्सों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। शिविर में खिचड़ी का वितरण किया गया। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
मंडी धनौरा क्षेत्र के खादर के सीपीया फार्म पर लगे मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। तड़के से ही लोगों ने गंगा मैया में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था। सीपीया फार्म पर लगे मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। मेले में लगे स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। रानी बस्तौरा में भी गंगा नदी के किनारे लोगों ने गंगा में स्नान किया। रानी बस्तौरा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन
गंगेश्वरी में कार्तिक पूर्णिमा पर आदमपुर थाना की रहरा चौकी क्षेत्र के गांव पौरारा के घाट पर मेला लगा। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमाया। मेले का जम कर लुत्फ उठाया। मेले में करीब 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। महिलाओं ने चाट पकौड़ी का जायका लिया। इस दौरान रहरा चौकी इंचार्ज किरन पाल सिंह फोर्स के साथ निगरानी बनाए रहे। उप जिलाधिकारी हसनपुर यशवर्धन श्रीवास्तव ने भी मेले में पहुंच कर व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही पंचायत सचिव ऋषिपाल को अपराह्न चार बजे के बाद मेला बंद कर गंगा तट पर साफ सफाई के निर्देश दिए।