Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shami's village's hopes for a stadium remain unfulfilled, government seeks report

Amroha News: शमी के गांव में स्टेडियम की आस अधूरी, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shami's village's hopes for a stadium remain unfulfilled, government seeks report
अमरोहा। विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव में ग्रामीण स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई। सभी प्रक्रिया पूरी कर शासन ने बजट भी जारी कर दिया लेकिन विभाग के पक्ष में जमीन की हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्टेडियम का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। शासन ने भी इस संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई थी। युवा कल्याण विभाग को स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए गांव में 1.092 हेक्टेयर जमीन का चिह्नीकरण भी कर लिया गया लेकिन उक्त जमीन राजस्व अभिलेखों में श्रेणी चार क के सीलिंग भूमि और बंजर के रूप में दर्ज है। इसको राजस्व विभाग से युवा कल्याण विभाग में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शासन से स्टेडियम के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट जारी करते हुए पैक्सफैड को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया गया था। हालांकि, बाद में तत्कालीन डीएम आरके त्यागी ने शासन से पत्राचार कर कार्यदायी संस्था में बदलाव कराया था जिसके बाद पैक्सफेड के बजाय उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को इस स्टेडियम के निर्माण का जिम्मा दिया गया था। जमीन के हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी राजस्व परिषद को पत्र भेजा था लेकिन इसके बाद भी हस्तांतरण की यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। लंबा समय के बीतने के बाद शासन ने भी इस संबंध में रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

हर ब्लॉक में बनने हैं स्टेडियम, नहीं मिल रही जमीन
ग्रामीण परिवेश से आने वाली खेल प्रतिभाएं सुविधाएं न होने पर शहरों की ओर रूख करती हैं। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं को खेलकूद के लिए संशाधन मुहैया हों। इसके लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करता है लेकिन खेल मैदानों का अभाव में इसमें रोड़ा बनता रहा है। विभाग द्वारा अधिकांश खेल प्रतियोगिताएं स्कूलों के खेल मैदान अथवा दूसरे स्टेडियम में ही कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी को देखते हुए ब्लाकवार स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई थी। हर स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन की जरूरत है लेकिन विभाग को पिछले कई माह से इसके लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। जिससे युवाओं को खेलों की तैयारी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
----
200 मीटर रनिंग ट्रैक के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व अन्य प्रतियोगी तैयारियाें के लिए युवाओं को सड़कों ही दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर स्टेडियम का निर्माण हर ब्लॉक स्तर पर हो इससे युवाओं की यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाएगी। स्टेडियम का निर्माण होने पर उसमें 200 मीटर का रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा मल्टीपरपज हॉल का निर्माण भी कराया जाएगा।
---

स्टेडियम के निर्माण को हर ब्लॉक में जमीन तलाशी जा रही हैं। तीन एकड़ जमीन की जरूरत है। जैसे ही जमीन मिलेंगी, ब्लॉकों में स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।- ऋषि कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी

------

सहसपुर अली नगर में स्टेडियम के निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केवल जमीन के हस्तांतरण प्रक्रिया शेष है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया जाएगा। शासन से जो भी रिपोर्ट मांगी थी, वह डीएम के माध्यम से भेज दी गई है। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed