फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shakti Swaroopa: These teachers are different from others

शक्ति स्वरूपा : औरों से अलग हैं यह शिक्षिकाएं

Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shakti Swaroopa: These teachers are different from others
अमरोहा। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी भी कम नहीं है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जहां महिलाओं की मौजूदगी न दिखाई देती हो। परिवार को संभालने के साथ महिलाएं आज दोहरी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। शिक्षा, विज्ञान अथवा राजनीति, हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण सहयोग देखने को मिलता है। नवरात्र में शिक्षा के क्षेत्र की उल्लेखनीय महिलाओं पर केंद्रित है नौ दिन की सीरीज की यह कड़ी।
विज्ञापन

---

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुई थीं प्रीति
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर में गणित की शिक्षिका प्रीति चौधरी राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया था। शिक्षिका के साथ-साथ वह एक कवियत्री भी हैं। राज्य चयन समिति द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की राज्यपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी। मुरादाबाद मंडल के गजेटियर-2 के लेखन के सहयोग में भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा स्कूल में बेहतर शिक्षा माहौल भी बनाया गया।
विज्ञापन

---

छात्र उपस्थिति व बेहतर शैक्षिक माहौल बनाया, मिला सम्मान
हसनपुर ब्लॉक के गांव शेखुपुर झकड़ी के संविलियन विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका सुमन रानी को 2023 में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। शिक्षिका सुमन रानी ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2021 में राज्य स्तरीय एडूलीडर अवार्ड से लखनऊ में सम्मानित किया गया था। उसके बाद 2022 में भी राज्य स्तरीय एडूलीडर सम्मान से उन्हें नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नवाचार से बढ़ाई छात्र संख्या, पाया पुरस्कार
गजरौला के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यपिका रेखा रानी ने नवाचार से अपने विद्यालयों में बच्चों को जोड़ा। वह बताती हैं कि जब उन्होंने इस विद्यालय में तैनाती पाई थी, तब यहां कुल 39 बच्चों का पंजीकरण था, लेकिन आज इस विद्यालय में 503 बच्चे शिक्षा पा रहे हैं। विद्यालय में बाल मेले का आयोजन भी होता है। साथ ही बच्चों को जन्मदिन मनाते हुए उनका उत्साहवर्द्धन भी किया जाता है। खेलों के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में उनके स्कूलों के बच्चे अपना स्थान बना चुके हैं। उनके द्वारा किए गए नवाचार व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए साल 2024 में उनको राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनके विद्यालय में चार शिक्षा मित्र समेत 19 शिक्षकों की तैनाती है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed